फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- पुलिस ने चंडीगढ़ रोड पर सद्दोपुर बैरियर के पास रोका आंगनबाड़ी वर्करों को

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा का घेराव करने जा रही आंगनबाड़ी वर्कर्स को सद्दोपुर बैरियर पर रोका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ कूच कर रही आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुलिस ने प्रदेश की सीमा में ही रोक लिया। सैकड़ों की संख्या में वर्कर बसों, कैंटर और अन्य वाहनों पर सवार होकर चंडीगढ़ जा रही थी। जैसे ही विधानसभा घेराव करने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में चंडीगढ़ रोड पर प्रदेश की सीमा पर स्थित सद्दोपुर बैरियर पर वर्कर्स को पांच घंटे तक रोका गया। गुस्साई वर्करों ने बैरियर पर भी जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साई वर्कर पैदल ही चंडीगढ़ की ओर कूच करने लगी मगर उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वर्करों को चंडीगढ़ जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सैकड़ों आंगनबाड़ी हेल्पर एवं वर्कर यूनियन की सदस्य मांगे मनवाने के लिए चंडीगढ़ जा रही थी। उनका मकसद सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करना था। करीब 35 अलग-अलग वाहनों में सैकड़ों वर्कर चंडीगढ़ जा रहे थे जिन्हें सद्दोपुर बैरियर पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कई वर्कर मुख्य रोड पर धरने पर बैठ गईं जिस कारण जाम की स्थिति भी रही। वर्करों का कहना था कि सरकार उनका आंदोलन विफल करना चाहती है जिस वजह से उन्हें चंडीगढ़ जाने से रोका जा रहा है। पुलिस ने वर्करों से भरे किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया। गुस्साई कई वर्कर पैदल की चंडीगढ़ की ओर चल पड़ी और कुछ आगे जाकर पंजाब की सीमा में दाखिल होकर ऑटो और अन्य वाहनों में सवार होने लगी। प्रदेश की सीमा यानि सद्दोपुर बैरियर करीब पांच घंटे तक छावनी में तबदील रहा। प्रदर्शनकारी वर्करों को आगे बढ़ने से रोका गया। इस दौरान भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मौके पर डीएसपी व अन्य रैंक के अधिकारी भी दोपहर तक तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें