फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- दसवीं कक्षा को पढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे पढ़ाने को लेकर विवाद में महिला टीचर और नेत्रहीन अध्यापक ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महेश नगर क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में बायोलॉजी की महिला टीचर ने अंग्रेजी के नेत्रहीन अध्यापक को स्कूल में ही थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया, इस दौरान स्टाफ ने बीच बचाव कर किसी तरह से दोनों को शांत किया। बाद में गुस्साए नेत्रहीन अध्यापक ने भी महिला टीचर को थप्पड़ जड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस और शिक्षा विभाग को दी गई है। दोपहर को पुलिस सूचना मिलते ही स्कूल गई जहां मामले को लेकर छानबीन की गई।
जानकारी अनुसार सोमवार को बायोलॉजी की महिला टीचर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ा रही थी। इस दौरान कक्षा से कुछ छात्र अंग्रेजी के टीचर के पास गए और उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं, जिसके चलते वह शिक्षक उन्हें अंग्रेजी पढ़ा दे। इस पर अंग्रेजी के ब्लाइंड टीचर छात्रों को यह विषय पढ़ाने के लिए उनकी कक्षा में पहुंच गए। यह देख बायोलॉजी की महिला टीचर भड़क गईं और नेत्रहीन टीचर से बहसबाजी शुरू कर दी। बहस के दौरान ही दोनों शिक्षकों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। इस दौरान महिला टीचर ने नेत्रहीन टीचर के जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया, जबकि स्टाफ ने बीचबचाव करते हुए दोनों को शांत कराया। इस मामले की सूचना पुलिस व शिक्षा विभाग में दी गई। सूचना पाकर स्कूल में पहुंची एएसआई सतविंद्र कौर ने जानकारी जुटाई और सभी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश नगर थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि दोनों टीचरों में बच्चों को पढ़ाने को लेकर बहस हुई और बहस के बाद धक्कामुक्क्ी हुई। इसके बाद महिला टीचर ने नेत्रहीन टीचर को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं नेत्रहीन टीचर ने भी महिला टीचर को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें