फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में कल जारी होगी दूसरी कटआफ लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पहली कटआफ लिस्ट में नाम आने के बाद जहां छात्रों की कालेजों में दाखिला करवाने के लिए होड़ लगी रही, वहीं अब कईं छात्रों को दूसरी कटआफ लिस्ट का इंतजार है। कई छात्रों ने जहां कालेजों में एडमिशन करवाया, वहीं अब जिन छात्रों के नाम पहली लिस्ट में नहीं आए अब दूसरी लिस्ट में अपना नाम तलाशेंगे। कालेजों में दूसरी कटआफ लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को भी कालेज खुले रहे और छात्रों ने अपना एडमिशन कराया। इसके साथ ही रविवार तक एडमिशन फार्म में हुई गलतियों को भी ठीक करवाने का आखिरी दिन था, जिस कारण फार्म में गलतियां ठीक करवाने के लिए छात्रों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फीस भरने के लिए छात्रों ने आनलाइन व आफलाइन दोनों ही तरीकों से कालेज में फीस जमा करवाई। रविवार को एडमिशन लेने का आखिरी तारीख थी, वहीं सोमवार जिन छात्रों के चालान बैंकों में जमा नहीं हुए है, वह चालान को बैंक में जमा करवा सकते है जिसके बाद चालान जमा नहीं हो पाएंगे।
ग्यारह जुलाई को होगी दूसरी लिस्ट जारी
हायर एजुकेशन की वेबसाइट पर निर्देशों के अनुसार ग्यारह जुलाई को सुबह साढ़े ग्यारह बजे दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों का पहले लिस्ट में नाम नहीं आया वे छात्र बेसब्री से दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे है। देखने वाली बात यह है कि क्या हायर एजुकेशन इस लिस्ट को दिए गए समय भी अपलोड करेगा या पहली लिस्ट की तरह छात्रों को लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए इंतजार करना होगा। क्योंकि पहली लिस्ट को पांच जुलाई की जगह 6 जुलाई को अपलोड की गई थी। जिससे छात्रों को काफी परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें