फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किया है रोजगार छीनने का काम : मेहता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अशोक मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार के शासनकाल में युवाओं के अनदेखी हो रही है। सरकार के लगभग 3 साल के शासनकाल में रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम किया है। वे ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव से पूर्व किसानों के हित में बड़े-बड़े वादे करते थे कि भाजपा की सरकार आते हैं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। लेकिन केंद्र सरकार के लगभग 3 साल के शासनकाल बीत जाने के बावजूद भी स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू नहीं की गई है। मेहता ने दावा किया कि आज प्रदेश का किसान कांग्रेस कार्यकाल को याद कर रहा है। इस दौरान उनके साथ युवा नेता गुरंजट सिंह जंटी, पृथ्वी राज मेहता, डॉ. जसमेर सिंह, रामप्रकाश, राजबीर, साधु खान, करम सिंह, दुष्यंत कुमार, रघुबीर, चंदरकेतु, मेघनाथ, मास्टर ओमप्रकाश, एडवोकेट गौरव राज, विनीत नारा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें