एक बैंक उपभोक्ता के खाते से किसी शातिर ने 61 हजार रुपये उड़ा लिए। उपभोक्ता जानकारी होने के बाद अपने पैसे के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन
बैंक उपभोक्ता जुगनू कुमार निवासी कच्चा बाजार अंबाला कैंट ने बताया कि उनका बैंक में खाता है। उनके पास एक फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक अधिकारी है और उनका एटीएम बंद किया जा रहा है।
सिक्योरिटी कारणों से आपका पिन नंबर बदला जाएगा। इसकी जानकारी एक मैसेज के जरिए दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वह फोन करने वाले के झांसे में आ गए और उसने अपने एटीएम का पिन के साथ ही कार्ड नंबर आदि जानकारी फोन करने वाले को दे दी।