फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी तहसील में लंबित पडे़ 600 इंतकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कंप्यूटर आपरेटर को काम पर लौटे 12 दिन हो गए हैं। लेकिन इसके बाद भी छावनी तहसील में 600 इंतकाल लंबित पडे़ हैं। जिसके कारण लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग तहसील के कई चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें इंतकाल दर्ज नहीं हुए।
विज्ञापन

बता अपनी मांगों को लेकर 19 दिन तक कंप्यूटर आपरेटर हड़ताल पर बैठे थे। जिसके कारण तहसील में काम पूरी तरह से ठप हो गया ओर फाइलें लंबित होती गई। वहीं छावनी तहसील में तीन कंप्यूटर आपरेटर हैं। जिसमें से एक आपरेटर रजिस्ट्री, एक आपरेटर नकल और एक आपरेटर इंतकाल के लिए है। तहसील में रोजाना 25 से 30 इंतकाल आते हैं।
महेश नगर निवासी बचन राम ने बताया कि उसने कई साल पहले मकान खरीदा था। आज तक उसका इंतकाल नहीं हुआ इसके लिए वह कई बार तहसील के चक्कर लगा चुका है। बब्याल के रहने वाले गुलजार का कहना है कि कंप्यूटर आपरेटर की हड़ताल के कारण उसका इंतकाल नहीं हुआ और अब भी वह चक्कर लगा रहा है। बब्याल निवासी पंकज का कहना है कि दो महीने हो गए है उसे इंतकाल के लिए परेशान होते हुए लेकिन इंतकाल नहीं हो रहा है। मोहडा निवासी जसबिंदर ने बताया कि उनकी जमीन का इंतकाल होना है वह अपनी माता के साथ दो तीन बार आ गया है। लेकिन हमारा भी इंतकाल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
कंप्यूटर ऑपरेटर की 19 दिन की हड़ताल के कारण 600 के करीब इंतकाल लंबित पडे़ हैं। जिन्हें जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी तहसील।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें