फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 60 लाख ठगे

Sun, 14 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। विदेश भेजने और कनाडा में पीआर दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित धर्मवीर सिंह निवासी गांव सालेहपुर ने पुलिस अधीक्षक अंबाला को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ साजिश रचकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह खेती और अपने भाइयों के साथ मिलकर टाइल बनाने की छोटी फैक्टरी भी चलाते हैं। कुछ समय से खेती और फैक्टरी में नुकसान होने के कारण उन पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था। इसी दौरान गांव के ही बलजिंद्र सिंह ने उन्हें डेराबस्सी क्षेत्र के कुछ एजेंटों से मिलवाया, जिन्होंने उन्हें और उनकी पत्नी को कपल वीजा पर कनाडा भेजने और वहां पीआर करवाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गुरमेल सिंह, प्रिंस उर्फ देविंद्र सिंह, संदीप, गगनदीप और एक अन्य ने मिलकर धर्मवीर से अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस, नकद और चेक के माध्यम से 60 लाख रुपये ले लिए। पहले 15 दिन और फिर एक महीने में विदेश भेजने का भरोसा दिया गया, लेकिन तय समय पर न तो वीजा लगा और न विदेश भेजा गया। पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर 2025 के बाद आरोपियों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। काफी प्रयास के बाद जब संपर्क हुआ तो आरोपियों ने केवल 1 लाख रुपये वापस किए और बाकी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। साथ ही, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। धर्मवीर सिंह ने बताया कि वह इस घटना से आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके हैं और उन्हें परिवार की सुरक्षा को लेकर भी डर सता रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अमेरिका भेजने के नाम पर 30 लाख ठगे पेज-3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें