फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरा और बादल छाने से कड़ाके की ठंड

Sun, 14 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार सुबह घने बादल और कोहरा छाने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह लगभग छह बजे से 11 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। इस दौरान चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। करीब 11 बजे के बाद बादल छंटने शुरू हुए और तेज धूप निकल आई जिससे कुछ राहत मिली। लोग धूप सेंकने के लिए घरों से बाहर निकले। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें