फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य से प्रभावित रहेंगी 58 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चले रहे निर्माण कारण 58 ट्रेनों का संचालन आगामी 12 दिनों के लिए प्रभावित रहेगा। ये जानकारी अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ट्रेनों के संचालन व ठहराव में कुछ बदलाव किया गया है। इस दौरान 6 ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर रद्द किया जाएगा, वहीं चार ट्रेनों को देरी से, 22 ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जबकि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली 26 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्माें पर रोका जाएगा। इसमें ट्रेन नंबर 14630 को मोहाली स्टेशन पर रद्द, 14629 को मोहाली से संचालित, 12527 को अंबाला स्टेशन पर रद्द, 12528 को अंबाला से संचालित, 12241 को खरड़ स्टेशन पर रद्द तो 12242 को खरड़ स्टेशन से संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22685, 14217, 12231, 12217 को देरी से चलाया जाएगा। जबकि ट्रेन नंबर 14631, 14632, 18101, 18102, 18309, 15531, 15532, 11905, 11906, 22447, 22448, 14331, 14332, 12057, 12058, 12231, 12232, 15011, 15012, 14217, 14218 को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर रोक कर चलाया जाएगा। इस दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन नंबर 22686, 14217, 15903, 22685, 12984, 12231, 14218, 04689, 12926, 22448, 19308, 14796, 19412, 04594, 22710, 12687, 06998, 14616, 15011, 15012, 22456, 12688, 12217, 12218, 22355 व 56, 12449 और ट्रेन नंबर 12450 को दूसरे प्लेटफार्मों पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें