फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भगवान श्रीकृष्ण को लगाए जाएंगे 56 प्रकार के भोग

Wed, 22 Oct 2025 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होने वाली गोवर्धन पूजा या अन्नकूट महोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। इस साल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर की शाम 5:55 बजे से हो रही है और यह अगले दिन यानी 22 अक्टूबर की रात 8:17 बजे तक रहेगी ये जानकारी ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस बार कार्तिक अमावस्या में वृद्धि होने के कारण अमावस्या दो दिन पड़ने की वजह से यह पर्व 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:30 से 8:50 मिनट तक, सांय काल पूजा दोपहर 3:36 बजे से 5:52 बजे तक रहेगा। दोपहर का यह मुहूर्त स्वाति नक्षत्र और प्रीति योग के शुभ संयोग के कारण पूजा-अर्चना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। अंतिम गोधूलि मुहूर्त शाम को 5:44 बजे से 6:10 के बीच रहेगा।
ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया इंद्र पर विजय प्राप्ति के बाद ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की ओर छप्पन भोग 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए थे। तभी से यह प्रथा बन गई, इसलिए इस दिन को अन्नकूट पर्व भी कहते हैं। इस भोग में दाल, चावल कड़ी, मिक्स सब्जी, मिठाई, खीर, चूरमा आदि 56 प्रकार की पकवान शामिल होते हैं जो यह दर्शाते हैं कि भगवान के प्रति हमारा प्रेम और कृतज्ञता असीमित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें