फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बनाए 56 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकल रहित परीक्षा के लिए फ्लाइंग टीमें तैनात, अध्यापकों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। इस बार भी परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिले में इस बार सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए 56 केंद्र बनाए गए हैं।
12 वीं की परीक्षा का शेड्यूल (प्रमुख विषय)
25 फरवरी को अंग्रेजी (कोर/इलेक्टिव), 2 मार्च को फिजिक्स और अर्थशास्त्र, 9 मार्च को केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 17 मार्च को गणित 24 मार्च को हिंदी (कोर/इलेक्टिव), 27 मार्च को भूगोल, 1 अप्रैल को आईटी, रिटेल व अन्य कौशल विषय की परीक्षाएं होंगी। विद्यार्थियों के लिए निर्देश है कि बिना वैध प्रवेश पत्र और सत्यापित फोटो के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

कैलकुलेटर और मोबाइल फोन पूरी तरह वर्जित हैं। पकड़े जाने पर केस दर्ज किया जाएगा। विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्रों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा मिलेगी। मानचित्र कार्य के लिए पेंसिल और लॉग टेबल छात्रों को स्वयं लानी होगी। किसी भी आपात स्थिति में बोर्ड के व्हाट्सएप नंबर 8816840349 या लैंडलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
10वीं की परीक्षा का शेड्यूल
26 फरवरी को गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक), 28 फरवरी को हिंदी, 5 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को कौशल आधारित विषय की परीक्षाएं होंगी।
यहां बनाए गए केंद्र
अंबाला कैंट उपमंडल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फारुखा खालसा स्कूल, बकरा मार्केट का सरकारी स्कूल, जैन गर्ल्स स्कूल, सदर बाजार सरकारी स्कूल, बब्याल स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोह, दुखेड़ी और गरनाला के स्कूल में केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार सिटी में जगाधरी गेट के पास एएस स्कूल, सोहनलाल डीएवी, पीकेआर जैन, एसए जैन, जीआरएसडी स्कूल, केपीएके महाविद्यालय सहित प्रेम नगर, बलाना, छपरा, दुराना, जलबेडा,जनसुई, खैरा, माजरी व सपेड़ा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बराड़ा में अधोया, बराड़ा, बिहटा, धनौर, डुलियाना, केसरी, मुलाना, नहौनी, पसियाला, साहा, तंदवाल, थंबड़, उगाला व जफरपुर में जबकि नारायणगढ़ उपमंडल के अधीन अंबली, बड़ा गांव, भरेड़ी कलां, भूरेवाला, धनाना, गधौली, जटवाड़, ज्योली, काठ माजरा, कुराली, नगला राजपूतान, नारायणगढ़, पतरेहड़ी, शाहपुर नुर्द और शहजादपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो गई है। जिले में लगभग 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां अध्यापकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए भी फ्लाइंग टीमाें का गठन किया गया है।
- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें