फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चालान नहीं भरने पर 53 वाहन इम्पाउंड

विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस इम्पाउंड वाहन चालक से जुर्माना लेती हुई: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
अंबाला। सावधान! अगर आप गाड़ी लेकर सड़क पर उतर रहे हैं तो अपना कटा चालान लंबे समय से नहीं भरा है तो उसे भर लें। अगर कोई चालान नहीं भरने के बावजूद घूमता है तो उसकी गाड़ी इम्पाउंड यानी डिटेन किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाभर में ट्रैफिक पुलिस ने 1230 वाहनों को नाकाबंदी कर जांचा है। इनमें से 53 वाहन चालक ऐसे पाए गए थे जिन्होंने चालान कटने के बावजूद भरा नहीं था और गाड़ी लेकर चल रहे थे। मौके पर गाड़ियों को इम्पाउंड किया गया। आखिर में वाहन चालकों को कटे हुए चालान की राशि देने के बाद आगे रवाना किया गया।
दरअसल, एडीजीपी यातायात एवं राजमार्ग हरियाणा करनाल हरदीप सिंह दून के निर्देशन अंबाला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चला। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय मोटरयान (11वां संशोधन) नियम 2020 की धारा 167 (8) के क्रियान्वयन के संबंध में यह विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह और यातायात कोऑर्डिनेटर चरणजीत सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों को रोककर जांचा जा रहा है कि आखिर वाहन का चालान कब हुआ है और क्या वाहन चालक व मालिक ने चालान भरा है या नहीं, अगर यातायात चालान काफी समय से नहीं भरा गया है तो उस वाहन को डिटेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें