फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका से पहले भेजा बैंकॉक, 37 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बैंकॉक में छावनी के नन्हेड़ा निवासी सुखविंद्र सिंह का हथियारों से लेस बदमाशों ने अपहरण कर 37 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना था कि एजेंट बेटा अवतार सिंह और उसकी मां हरविंद्र ने 37 लाख रुपये में महज पांच दिन के भीतर अमेरिका भेजने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

बैंकॉक से भी अमेरिका का वीजा दिलाने की बात कही थी। वह बैंकॉक गया तो हथियारों से लेस बदमाशों ने अपहरण कर लिया। किसी तरह वह बदमाशों के चंगुल से बचकर अंबाला पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि वह चार जनवरी को बैंकॉक पहुंचा था। पड़ाव थाना पुलिस ने अवतार सिंह व हरविंद्र पर धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी बलकार ने बताया कि अपहरण के आरोपों की जांच की जा रही है।
पीड़ित का आरोप- अन्य युवक थे कमरे में बंद

शिकायतकर्ता नन्हेड़ा निवासी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी एजेंट से 37 लाख रुपये में अमेरिका भेजने के नाम पर समझौता हुआ था। आरोपियों ने चार जनवरी को बैंकॉक भेज दिया। साथ ही 37 लाख रुपये संग ले जाने के लिए बोला था। वह पहुंचा तो तकरीबन 25 से 30 लोगों के पास हथियार थे। एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर बने एक मकान में ले जाकर अपहरण किया। मारपीट करने के बाद धमकाते हुए सारे पैसे 37 लाख रुपये हड़प लिए। उसके अलावा यमुनानगर और शाहाबाद शहरों के करीब आधा दर्जन युवक और भी थे। शाहाबाद वाले युवक से परिजनों से पैसे लेने के लिए जब अपहरण करने वालों का एक व्यक्ति गया तो उसे वहां पकड़ लिया था। ऐसे में जब युवक के एजेंट के कहने पर उसे छोड़ा गया तो बदमाशों ने उन्हें भी साथ छोड़ दिया था। वह किसी तरह अंबाला पहुंचा था। अंबाला आने पर 10 जनवरी को आरोपी अवतार सिहं के घर पैसे लेने के लिए पंचायत के सामने दो से तीन दिन में पैसे लौटाने की बात कहीं थी। अब पैसे मांगने गए तो घर से निकाल दिया। दोबारा केस करवाने की बात बोलकर भी धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें