फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान

विज्ञापन
बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान - फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सिटी की एक कॉलोनी में पटाखे बजाते हुए दो युवकों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ा संज्ञान लिया है। अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस ने बाइक चला रहे दोनों युवकों का पता लगाया। एक युवक की पहचान बलाना तो दूसरे की कांवला के रूप में हुई।
विज्ञापन

दोनों की बुलेट को इम्पाउंड किया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन व मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने पर एक बाइक का 21 हजार तो दूसरी बाइक का 31 हजार रुपये का चालान किया। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अब सीसीटीवी व सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो के जरिए भी ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें