फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहन की जांच करती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को विशेष सर्च अभियान चलाया। आरपीएफ की उप निरीक्षक कविता, सहायक उपनिरीक्षक संजीव और जीआरपी से उप निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने की हिदायत दी गई। पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग जोन, वेटिंग हॉल और सभी प्लेटफार्मों पर गहन तलाशी ली। दूसरी तरफ निजी व सरकारी स्कूलों को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी को लेकर सैन्य क्षेत्र में स्थित स्कूल सचेत नजर आए। सोमवार रात्रि से अभिभावकों के मोबाइल पर स्कूल की तरफ से आगामी समय के अवकाश की सूचनाओं के मैसेज घनघनाने लगे। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में स्कूल विधिवत चला तो प्री प्राइमरी विंग के बच्चों की गणतंत्र दिवस तक अवकाश कर दिया। प्रिंसिपल परमजीत सिंह ने बताया कि प्री-प्राइमरी विंग का अवकाश सर्दियों को देखते हुए किया गया है। बच्चे ऑनलाइन पढ़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें