फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134ए : विभाग की वेबसाइट बंद, फार्म भरने के लिए सिर्फ तीन दिन बाकी, अभिभावक बोले- सबकी है मिलीभगत

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की वेबसाइट बंद, फार्म भरने के लिए सिर्फ तीन दिन बाकी, अभिभावक बोले- सबकी है मिलीभगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने जब से ऑफलाइन फार्म लेने की प्रक्रिया बंद की है, तबसे अभिभावकों को परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विभाग की वेबसाइट न चलने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित हो रही है, जिसका सीधा असर बच्चों के एडमिशन पर पड़ेगा। विभाग ने 28 मार्च से 4 अप्रैल तक फार्म भरने की तारीख घोषित की हुई है। इन्हीं आठ दिनों में अभिभावकों को अपने बच्चों के फार्म भरने हैं। आठ दिनों में से पांच दिन साइट बंद या व्यस्त होने के चलते निकल गए। अब बाकी बचे तीन दिनों में देखना है कि विभाग की साइट पर कितने बच्चों के फार्म अपलोड होते हैं।
आश्चर्य की बात तो यह है कि जिला शिक्षा सदन में बैठे मददगार अभिभावकों को वेबसाइट का लिंक तो बता रहे हैं, लेकिन जब अभिभावक इस पर फार्म अपलोड करते हैं तो लिंक ही नहीं खुलता। ऐसे में इस बात में भी संदेह बना हुआ है कि निर्धारित सीटें भी भरेंगी या नहीं। सोमवार को भी दर्जनों अभिभावक जिला शिक्षा सदन में धक्के खाते रहे। विभागीय अधिकारी डॉयरेक्टर को पत्र लिखने की बात कह रहे हैं, लेकिन तब तक फार्म भरने का समय ही निकल जाएगा।
विज्ञापन

---
15 से 19 अप्रैल के बीच दिए जाएंगे एडमिशन
अभिभावक अपने बच्चे के फार्म 4 अप्रैल तक भर सकते हैं, 5 अप्रैल को आवेदकों की विभाग लिस्ट जारी करेगा। सात अप्रैल को योग्य आवेदकों का टेस्ट लिया जाएगा। 11 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 12 अप्रैल को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके तहत 15 से 19 अप्रैल के अंतर्गत एडमिशन करने शुरू किए जाएंगे।
---
तीन दिन से काट रहे चक्कर
हरजीत सिंह निवासी खैरा ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से जिला शिक्षा सदन के चक्कर काट रहा है, लेकिन विभाग की ओर से ऑनलाइन फार्म भरने का दिलासा दिया जा रहा है। साइट बंद है, जिस कारण फार्म अपलोड नहीं हो रहे। साइट भी विभाग की मिलीभगत के कारण बंद हो रही है। अधिकारियों की पहले ही निजी स्कूल संचालकों के साथ मिलीभगत हो जाती है। नियम 134-ए कहने का है। यही सही होता तो ऑफलाइन फार्म भी विभाग द्वारा रिसीव किए जाते, लेकिन विभाग ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन

---
साइट नहीं चलने से बीत गए चार दिन
प्रदीप कुमार निवासी रूपो-माजरा ने बताया कि इस नियम के तहत उन्हें अपने चार बच्चों की एडमिशन करवानी है। लेकिन, हर रोज साइट बंद का अड़ंगा सामने आ जाता है। इस कारण फार्म भरने का एक दिन रोज बीत जाता है। ऐसे करके चार दिन बीत गए लेकिन विभाग की साइट नहीं चली। विभागीय अधिकारी भी साइट बंद की समस्या से अवगत थे। ऐसे में उन्हें ऑफ लाइन फार्म रिसीव करने चाहिए थे।
---
पांच बजे तक साइट चलने की संभावना है। यदि ऐसा नहीं होता है तो ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा भी फार्म रिसीव किए जाएंगे।
- उमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें