फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तन दरबार में उमड़े श्रद्धालु, हजारों ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत, हजारों ने टेका माथा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेवा सिमरन सोसायटी रेजीमेंट बाजार की ओर से महान कीर्तन दरबार का आयोजन गांधी ग्राउंड में देर शाम किया गया। कीर्तन दरबार में इस बार हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत कर माथा टेका। नामी रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। मध्य रात्रि तक कीर्तन दरबार में संगत का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शाम को धूमधाम से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इसके बाद गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने अरदास के साथ समागम की शुरुआत की। समागम में भाई गुरइकबाल सिंह अमृतसर वाले, ज्ञानी हरपाल सिंह फतेहगढ़ साहिब, भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले, भाई ओंकार सिंह, हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई जबरतोड़ सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब व अन्य ने संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। समारोह थल व आसपास क्षेत्र जगमग रोशनी से सराबोर था। समारोह स्थल पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। समागम में संगत के लिए चाय, पकौड़े, जलेबी, जलजीरा, सूप व लंगर की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सचिव केवी सिंह बॉबी, श्रद्धालु गुरप्रीत सिंह, सतबीर सिंह रिक्की, सुखदेव सिंह, दलजीत सिंह, जसमीत सिंह, भूपिंद्र सिंह, सिमरनप्रीत सिंह, जसमिंद्र सिंह, तजिंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, हैरी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें