फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अधिकतम तापमान गिरा, गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला में 20.4 एमएम बारिश, गेहूं की फसल को लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। जिले में मंगलवार रात को मौसम ने अचानक करवट ली। रात में 20.4 एमएम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी, वहीं जलभराव से लोगों को कुछ परेशानी हुई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान गिर गया, वहीं न्यूनतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद जता रहा है।
मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक अंबाला में हुई बारिश ने जहां दिन के समय में ठिठुरन बढ़ा दी, वहीं जलभराव से भी परेशानियां हुईं। हालांकि 20.4 एमएम बारिश ही रिकार्ड की गई, जबकि इस बारिश में भी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। बारिश जहां गेहूं उत्पादकों के लिए वरदान साबित हुई, वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल बिछ गई है। बारिश के कारण अंबाला सिटी में जगाधरी गेट, मेहरां वाला चौक, डीएवी कालेज रोड, छोट बाजार के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी, जहां गंदे पानी की निकासी प्रभावित हुई। इसी तरह अंबाला कैंट में सब्जी मंडी में कीचड़ जैसी स्थिति रही, जबकि सड़क पर पड़े गड्ढों में हुए जलभराव के कारण लोगों ने परेशानियां झेली।
विज्ञापन

उधर, बराड़ा में शिव कालोनी, करनाल कालोनी व जनकपुरी कालोनी में गलियां कच्ची पड़ी है। थोड़ी बरसात आ जाने पर यहां से आवागमन मुश्किल हो जाता है। कीचड़ पैदा हो जाने के कारण लोग दूसरे मोहल्ले से होकर आवागमन करते हैं। शिव कुमार, सतीश, जय कुमार व राज बाला ने बताया कि शिव कालोनी में गलियों में पानी भर रहता है। यहां की गलियों में मिट्टी पड़ी होने पर फिसलन हो जाती है। उधर नगर पालिका सचिव अजय वालिया ने बताया कि सभी गलियों को कंक्रीट का बनाया जाएगा। गलियां पास हो चुकी हैं लेकिन, अभी ग्रांट का पैसा नहीं आया जिस कारण गलियों का निर्माण कार्य नहीं हो सका। वहीं बरसात से जहां क्षेत्र के कुछ किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई। कृषि विभाग के अधिकारी इस बारिश को किसानों के लिए वरदान बता रहे हैं। उनका कहना है कि तापमान में गिरावट से बालियां मजबूत होंगी और पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

---
यह है मौसम विभाग का अनुमान
बुधवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 तो न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस था। विभाग का अनुमान है कि 2 और 3 मार्च को आंशिक रूप से बादल छायेंगे, जबकि हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जो ठिठुरन को बढ़ाएंगी।

कोट्स
गेहूं की फसल के लिए बारिश काफी उचित समय पर हुई है। इसका किसानों को फायदा मिलेगा।
- रोशन लाल, कृषि विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें