फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में जीटी रोड पर किंगफिशर के पास मंगलवार सुबह धुंध के कारण खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में भरत रोहिल्ला निवासी टर्की मोहल्ला बब्याल अंबाला छावनी ने बताया कि उसका जीजा 30 वर्षीय चंद्रशेखर निवासी गोल्डन पार्क महेश नगर लालड़ू में नौकरी करता था। सुबह वह अपनी बाइक पर साथी अनिल के साथ लालड़ू जा रहा था। किंगफिशर के पास सड़क पर खड़े ट्राले से उनकी बाइक जा टकराई। इसके बाद चंद्रशेखर व अनिल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां चंद्रशेखर की मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। उपरोक्त ट्राला चालक ने अपने वाहन पर न इंडीकेटर दिए हुए थे और न ही रिफ्लेक्टर लगाए हुए थे। चंद्रशेखर धुंध की वजह से ट्राला नहीं देख पाया और हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें