फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन धड़ल्ले से जारी, प्रशासन सोया कुंभकर्णी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन धड़ल्ले से जारी, प्रशासन सोया कुंभकर्णी नींद
विज्ञापन

सरपंच बोले- वह अपनी गाड़ी से खनन रक्षक को लेकर आए, उसके बाद मौका पर की खनन की पैमाइश
बेगना नदी के साथ लगती गांव खानपुर राजपूतान की शामलात/पंचायती भूमि को माफियाओं ने बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। क्षेत्र में बेशक खनन पर पाबंदी लगी हो, लेकिन इस पाबंदी का खनन माफिया पर कोई प्रभाव नहीं है। वह धड़ल्ले से नदी और नालों से अवैध खनन करने में लगा है। मारकंडा नदी में निर्माणाधीन पुल के नजदीक किए गए अवैध खनन का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बुधवार की रात व वीरवार तड़के खनन माफिया ने बेगना नदी के साथ लगती गांव खानपुर राजपूतान की शामलात/पंचायती भूमि में अवैध खनन को अंजाम दे डाला। गांव खानपुर व फतेहपुर की सीमा पर रात के अंधेरे में किए जा रहे खनन की सूचना भी फतेहपुर के ग्रामीणों ने ही खानपुर के सरपंच को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच माफिया के लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

सरपंच मोहिंदर सिंह सैनी ने बताया कि बुधवार रात्रि और वीरवार तड़के दो बजे के करीब उन्हें फतेहपुर के ग्रामीण का फोन आया कि बेगना नदी में उनकी पंचायती भूमि में से कुछ लोग जेसीबी मशीन से खनन कर रहे हैं और कई ट्रक इस कार्य में लगे हुए हैं। बकौल सरपंच वह अपने गांव के कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि मौके पर मशीनों से खनन किया जा रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस, खनन विभाग के इंस्पेक्टर को दी व दो ट्रक के नंबर व एक जेसीबी का हुलिया भी पुलिस व खनन विभाग को दिया। वीरवार की तड़के खानपुर के सरपंच मोहिंदर सिंह ने खनन विभाग के अधिकारियों को फोन किया तो जवाब मिला कि खनन रक्षक रोशन लाल कालाअंब में हैं, उसे गाड़ी से ले आओ। सरपंच के अनुसार वह सुबह अपनी गाड़ी से खनन रक्षक को लेकर आया उसके बाद उसने मौका पर हुए खनन की पैमाइश की। सरपंच ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें