फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में पड़कर जहर खाकर व्यक्ति ने दी जान, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में पड़कर जहर खाकर व्यक्ति ने दी जान, महिला पर केस दर्ज
विज्ञापन

शादीशुदा था लखबीर, तीन साल पहले पत्नी अवैध संबंधों के चलते कर चुकी है आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सदर थाना क्षेत्र के गांव मोटा माजरा के व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका से मिलने की तड़प में जहर खाकर जान दे दी। मृतक लखबीर सिंह के भाई हरविंद्र सिंह की शिकायत पर वीरवार को सदर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। लखबीर सिंह के शव का जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

हरविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि एक महिला ने उसके भाई लखबीर को चार साल पहले प्रेम जाल में फंसाया था। इसके बाद दोनों में संबंध बन गए। जब यह बात लखबीर की पत्नी को पता चली थी तो उसने भी उक्त महिला को बहुत समझाया, लेकिन न तो लखबीर माना और न ही महिला मानी। करीब तीन साल पहले लखबीर की पत्नी ने भी अपने पति के अवैैध संबंधों से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद भी लखबीर व उस महिला के संबंध चलते रहे। इन दोनों के संबंध का मामला दोनों परिवारों को पता चल गया था, लेकिन फिर भी ये दोनों नहीं माने। बाद में उक्त महिला के परिवार वालों ने उस पर पहरा लगा दिया और उसे लखबीर से मिलने नहीं दिया। इसी वजह से लखबीर ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। मृतक के भाई का आरोप है कि जहर खाने के बाद भी लखबीर उस महिला का नाम पुकार रहा था। हरविंद्र ने शिकायत में कहा है कि जब वह सुबह 11 बजे खेतों में काम कर रहा था तो उसकी पत्नी ने उसे फोन पर सूचना दी कि लखबीर उस महिला को बुला रहा है। इसके बाद हरविंद्र ने घर जाकर अपने भाई से पूछा कि वह उस महिला को क्यों बुला रहा हैै तो उसने बताया कि वह जहर खा चुका हैै और मरने से पहले एक बार अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता है। इसके बाद हरविंद्र अपने भाई लखबीर को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें