फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष पार्क का विज ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष पार्क का विज ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क का औचक निरीक्षण कर पार्क के सुंदरीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनके साथ भाजपा सदर मंडल के अध्यक्ष सोम चोपड़ा, रवि चौधरी, रवि सहगल, बलकेश वत्स, सन्नी आनंद व अन्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इस पार्क के पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण पर 18 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसे चंडीगढ़ के पार्कों से भी सुंदर बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पार्क की चहारदीवारी में बनाए जा रहे 190 पिलर
पार्क की चहारदीवारी में कुल 190 पिलर बनाए जा रहे हैं और पिलर तैयार करने के बाद इन्हें आपस में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पार्क में बनने वाले कैफेटेरिया की मजबूत नींव के लिए बनाए जा रहे कॉलमों को भी ऊपर उठाया गया है और अब इसका कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। पार्क में ओपन एयर थिएटर भी बनाया जा रहा है। इसकी स्थापना के लिए की गई खुदाई के स्थान पर वर्षा का पानी भर जाने से कार्य रुक गया था और अब जल निकासी भी युद्धस्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें