फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कैंट की 62 कालोनियों में रिहायशी व कामर्शियल प्रापर्टी के रेट कम होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर क्षेत्र में 10 प्रतिशत कलेक्टर रेट में वृद्धि का प्रस्ताव, सिटी में रेट बढ़े न घटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जिला राजस्व विभाग ने ट्विन सिटी में नए कलेक्टर रेटों की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। सिटी में जहां कलेक्टर रेट स्थिर हैं वहीं कैंट में सदर क्षेत्र में निकलसन रोड एवं हिल रोड पर दस प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। कॉमर्शियल मार्केट के तौर पर पूरी तरह से विकसित हो चुके सदर क्षेत्र में कलेक्टर रेट बढ़ने से आने वाले समय में प्रॉपर्टी और महंगी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर कैंट की 62 कॉलोनियों में विभाग द्वारा कुछ राहत भी दी गई है। कॉमर्शियल एवं रिहायशी प्रॉपर्टी के रेट दस प्रतिशत कम करने का प्रस्ताव है। विभाग ने शुक्रवार को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आगामी 15 दिनों में अब आपत्तियां मांगी है।

राजस्व विभाग ने शुक्रवार शाम जिले में नए प्रस्तावित कलेक्टर रेटों की घोषणा की। कैंट के सदर क्षेत्र में रिहायशी और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए रेट दस प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। जिन क्षेत्रों में यह प्रस्ताव किया गया है उनमें सदर इलाके में निकलसन रोड, जगाधरी रोड से हिल रोड आरंभ क्षेत्र, नगर निगम, पंजाबी मोहल्ला, अनाज मंडी, पंसारी बाजार, बजाजा बाजार, सदर बाजार, कसेरा बाजार, सब्जी मंडी, सनातन धर्म मंदिर व अन्य हिल रोड का क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां पर पहले रिहायशी क्षेत्र का मूल्य 11,500 रुपये प्रति वर्ग गज था जोकि अब लगभग 12,500 रुपये प्रति वर्ग गज करने का प्रस्ताव है। इसी तरह कॉमर्शियल क्षेत्र में 33,000 रुपये प्रति वर्ग गज पहले रेट था जोकि अब 36,000 करने का प्रस्ताव है। यदि यह रेट लागू हो जाते हैं तो सदर क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त पहले से और महंगी हो जाएगी।
बता दें कि जमीनी स्तर पर कलेक्टर रेट से कई गुणा महंगे दामों पर बाजार में जमीन की खरीद-फरोख्त होती है। कलेक्टर रेट को जमीन-खरीद फरोख्त का आधार रेट माना जाता है। उधर, कैंट के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम एक लाख रुपये प्रति एकड़ कलेक्टर रेट कम करने का प्रस्ताव भी है।

इन 62 कॉलोनियों के निवासियों को मिली राहत
सदर क्षेत्र में जहां प्रॉपर्टी महंगा करने का प्रस्ताव है वहीं कैंट की 62 कॉलोनियों में जमीन दस प्रतिशत सस्ती करने का प्रस्ताव भी है। कलेक्टर रेट अलग-अलग कॉलोनियों में रिहायशी प्रॉपर्टी 3400 से अधिकतम 4500 रुपये प्रति वर्ग गज हैं जिसे कम करके 3100 से 4000 तक करने का प्रस्ताव है। इसी तरह इन्हीं कॉलोनियों में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी 7400 से अधिकतम 10500 रुपये प्रति वर्ग गज है जिसे कम कर 6700 से 9500 रुपये करने का प्रस्ताव है। जिन कॉलोनियों में दस प्रतिशत रेट कम करने का प्रस्ताव है उनमें हरिनगर, पंजाबी बाग, डिसेंट कालोनी, बैंक कालोनी, गणेश विहार, कुलदीप नगर बी, शालीमार बाग, कुंज विहार, पटेल नगर, अर्जुन नगर ए, पारस नगर, सैनिक नगर, सैनिक नगर एक्सटेंशन, दलीपगढ़, गूगामाड़ी, दिनेश नगर, वशिष्ठ नगर, न्यू पारस नगर, आनंद नगर, प्रभु प्रेम आश्रम, न्यू कालोनी सरसेहड़ी, पूजा विहार, साई का बाग, निशात बाग, न्यू दयालबाग, श्याम नगर, विजय नगर, कीर्ति नगर, शांति नगर, आजाद नगर, इंदिरा कालोनी, बैंक कॉलोनी, अग्रवाल कांप्लेक्स, अमरपुरी, भरत नगर, डिफेंस कालोनी, दुर्गा नगर, हरीश नगर, करनपुरी, किस्मत नगर, ममता विहार कालोनी, मोतीबाग, नसीब नगर, जनकपुरी, निर्मल विहार, पालम विहार, राजिंद्रा नगर, रामपुर, राणा कांप्लेक्स, राणा पार्क, शांति नगर, बसंती माता कालोनी व अन्य कालोनियां शामिल हैं।

वेबसाइट पर पहले नहीं हुए अपलोड
राजस्व विभाग की ओर से दोपहर को दावा किया गया कि नए प्रस्तावित कलेक्टर रेट अंबाला.एनआईसी.इन वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। मगर शाम तक यह रेट अपलोड नहीं हुए थे जिस वजह से असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। पहले पुराने कलेक्टर रेट की सूची की वेबसाइट पर प्रदर्शित होती रही और जैसे ही इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने आनन-फानन में देर शाम नई सूची जारी की।
विज्ञापन



कैंट में सदर क्षेत्र में 10 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है जबकि 62 कॉलोनियों के निवासियों को फायदा देते हुए रेट कम करने का प्रस्ताव है। 15 दिनों तक लोगों के सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई है जिसके बाद इन्हें फाइनल किया जा सकता है। -अभिषेक बबियान, जिला राजस्व अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें