फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों ने धागा बांधकर मंगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट टीचर्स ने अनिल विज की आवासीय कॉलोनी के गेट पर बांधे धागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
मांगें मनवाने के लिए पिछले 26 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे गेस्ट टीचर्स ने रविवार को अलग तरीके से सरकार के खिलाफ रोष जताया। रविवार को सभी अध्यापक स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की आवासीय कॉलोनी के मुख्य गेट पर पहुंचे और धागे बांधकर ‘मन्नत मांगी’। अतिथि अध्यापकों ने बताया कि जैसे ईष्ट देव के द्वार पर धागे बांधकर भगवान से प्रार्थना करते हैं, उसी प्रकार मंत्री के द्वार पर धागे बांध कर गुहार लगा रहे हैं, ताकि मंत्री अतिथि अध्यापकों की जल्द से जल्द प्रार्थना स्वीकार कर लें और अतिथि अध्यापकों की समस्याओं का हल हो सके।
विज्ञापन

वहीं क्रमिक अनशन में अमित धीमान, साजिद अली, दिलबाग, राजीव और दर्शन बैठे। इस दौरान जिला प्रधान विनय जैन ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव में अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का वादा किया गया था लेकिन वह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है और उसके विपरीत कार्य कर रहे 1200 जेबीटी को भी हटा दिया गया है जो कि सभी अतिथि अध्यापकों के अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब तक हरियाणा के अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं कर दिया जाता और जेबीटी अतिथि अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से समायोजित नहीं कर दिया जाता, तब तक वह विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें