फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी टेस्ट बताएंगे खिलाडिय़ों में है कितना दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। खेल नर्सरियों में चल रहे बैटरी टेस्ट का 31 जुलाई को आखिरी दिन है। खिलाड़ियों में कितना दमखम है, यह कागजों में कैद हो जाएगा, जबकि इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाना है। इस दौरान सात बैटरी टेस्ट लिए जा रहे हैं, जिन में हर टेस्ट तीन अंकों का है और खिलाड़ी को यह टेस्ट क्लीयर करने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरकार ने प्रत्येक जिला में बीस खेल नर्सरियां स्थापित की हैं, जिनमें से दस लड़कों व दस लड़कियों के लिए हैं। इन में जहां इनफ्रास्ट्रक्चर भी खेल विभाग उपलब्ध करवाएगा, वहीं खिलाड़ियों की डाइट आदि पर भी खेल विभाग द्वारा खर्च किया जाएगा। इसी के तहत खेल नर्सरियों में रजिस्टर्ड किए गए खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट लिया जा रहा है। बैटरी टेस्ट के लिए 31 जुलाई अंतिम दिन है और इसके बाद रिजल्ट कुछ दिनों में घोषित किए जाएंगे। हालांकि खेल नर्सरियों का प्रोजेक्ट नया है, लेकिन बैटरी टेस्ट का कांसेप्ट पुराना है। पूर्व में हुए स्पैट ट्रायल और स्पीड ट्रायल में भी यही बैटरी टेस्ट लिए गए थे, जिस में अंबाला के खिलाफ बुरी तरह से फिसड्डी साबित हुए थे। हालांकि इन ट्रायलों में हजारों की संख्या में खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन तो कराया, लेकिन अंतिम राउंड तक पहुंचते-पहुंचते अधिकतर खिलाड़ी दौड़ से ही बाहर हो गए हैं। अब देखना है कि खेल नर्सरियों के लिए हो रहे बैटरी टेस्ट में कितने खिलाड़ी बैटरी टेस्ट को क्लीयर कर पाते हैं। जिला खेल अधिकारी अरुणकांत ने कहा कि खेल नर्सरियों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि बैटरी टेस्ट के बाद खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल की जाएगी। जल्द ही बैटरी टेस्ट क्लीयर करने वाले खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें