अंबाला सिटी। सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनता की सुविधा के लिए चलाई जा रही रेफरल ट्रांसपोर्ट (एंबुलेस सेवा) प्राप्त करने के लिए अब 102 नंबर की बजाए 108 नंबर डायल करना होगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अभी 102 नंबर भी जारी रखा गया है और कुछ समय के बाद 102 नंबर को हटा दिया जायेगा और केवल 108 नंबर डायल करने पर ही फ्री एंबुलेस सेवा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत कई वर्षों से जनता की 102 नंबर पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही थी और अब सरकार के निर्देशानुसार इस नंबर को परिवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले ही इसकी सूचना भिजवाई जा चुकी है।