फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहनी पर फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। घर से तीन दिनों से लापता व्यक्ति ने सफेदे के पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पटवी चौकी प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि गांव जटवाड़ निवासी 40 वर्षीय राजकुमार ने सफेदे के पेड़ की टहनी से अपने परने को फाड़ कर फंदा बनाया और उसपर झूल गया। पुलिस ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना था। मृतक के शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खानपुर से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को साैंप दिया।
विज्ञापन

डिफेंस कालोनी स्थित घर में चोरी
अंबाला कैंट। डिफेंस कालोनी स्थित एक घर में चोरों ने बंद पड़े मकान में सोने व हीरे के आभूषण चोरी कर लिए के मामले में पंजोखरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पंजोखरा पुलिस को दी शिकायत में डिफेंस कालोनी निवासी महिला बलजीत कौर ने बताया कि 8 जुलाई को अपनी रिश्तेदारी में गई थी और शाम को ही वापस आ गई। लेकिन जैसे ही महिला घर पहुंची तो देखा की घर के ताले टूटे पड़े हैं और घर में सामान बिखरा पड़ा है। महिला का कहना है कि चोर घर में रखी दो सोने की अंगूठी व एक हीरे की अंगूठी चोरी कर ले गए। मंगलवार को महिला ने पंजोखरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें