फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव फतेहरपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में मिले यह हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्षेत्र के गांव फतेहपुर में मिड-डे-मिल के अनाज में कीड़े व बर्तनों में मेंढक मिलने की खबर सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे साफ दिख रहा है कि बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील का रखरखाव किस तरह से होता है। यह मामला डीईओ के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में ग्रामीणों ने यह मामला सामने लाया गया, जिस पर जब स्कूल में जाकर चैक किया गया, तो पाया कि मिड डे मील का रखरखाव में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। नारायणगढ़-रायपुररानी रोड पर स्थित गांव फतेहपुर के राजकीय उच्च विद्यालय में मिड-डे-मिल के अनाज में जहां कीड़े रेंगते मिले, वहीं गेहूं के स्टॉक में जाले लगे हुए थे। इतना ही नहीं बर्तनों में भी मेंढक कूद रहे थे। इस बारे में जब स्कूल मुखिया से पूछा गया, तो उन्होंने पहले तो इनकार कर दिया। लेकिन जब उनको सच्चाई दिखाई गई, तो वे भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ग्रामीणों ने बताया कि यह हालात काफी समय से बने हुए हैं, जबकि इस बारे में स्कूल भी कुछ नहीं कर रहा। जिस तरह से यह राशन रखा जा रहा है, उससे साफ है कि रखरखाव में पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है, जबकि यह बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिड डे मील का रखरखाव सबसे अहम है, जिसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि स्कूल में इसके रख-रखाव में अनियमितताएं और लापरवाही बरती गई है, तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें