अंबाला सिटी। शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में पहली ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत शुक्रवार को आखिरी दिन दाखिले हुए। आखिरी दिन में सुबह से शाम तक आवेदकों ने दाखिला लेने में रुझान दिखाया।
दाखिले के लिए आवेदकों की भीड़ जमा रही। आवेदकों के दस्तावेज चेक करने के बाद फीस भरी गई। अलग-अलग कोर्स के अनुसार संस्थान में दाखिले किए गए। राजकीय पॉलीटेक्निक में हरियाणा समेत बाहरी राज्यों से भी दाखिला लेने के लिए आवेदक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। संस्थान में 345 सीट भरी चुकी हैं। इसी तरह शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में पहली आनलाइन काउंसलिंग में आखिरी दिन तक कुल 170 दाखिला हुए। संस्थान को पहली काउंसलिंग में 235 सीट आवंटित हुई थी। संस्थान में 7 कोर्स में 384 सीट पर दाखिला होना है। सोमवार से दूसरी काउंसलिंग चलेगी।
राजकीय पॉलीटेक्निक में 345 सीटें भरी
इले
शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक में शुक्रवार को आखिरी दिन 106 दाखिले हुए। संस्थान में पहली आनलाइन काउंसलिंग में आर्किटेक्चर में 20, ऑटो में 38, सिविल में 63, कंप्यूटर में 50, इलेक्टि्कल में 43, ईसीई में 31, मेकेनिकल में 84 और प्लास्टिक में 16 दाखिले हो चुके हैं। संस्थान को 8 कोर्स की 600 सीट में से 523 सीट पहली काउंसलिंग में आवंटित हुई थी। इसमें से आखिरी दिन तक कुल 345 सीट पर दाखिला हो चुका है। अब बची सीट के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में दाखिला किया जाएगा।
राजकीय आईटीआई में भी दाखिले
छावनी के मूलचंद राजकीय आईटीआई में तीसरी आनलाइन काउंसलिंग में 11 ट्रेड में 99 सीट आवंटित हुई। संस्थान के ईएस अनुदेशक पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को संस्थान में 16 दाखिले हुए। इनमें कोपा में 3, इलेक्ट्रीशियन में 2, फीटर में 2, मशीनिष्ट में 2, स्टेनो हिंदी में 2, वेल्डर में 1, वायरमैन में 4 दाखिले हुए। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों को सीट आवंटित हुई है, वह 22 जुलाई तक ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे। अगर आवेदक 22 जुलाई तक दाखिला लेता है तो वह 23 जुलाई तक फीस जमा करवा सकता है। अगर वह 23 जुलाई तक फीस जमा नहीं करवाता तो उसकी सीट स्वत: रद्द हो जाएगी।
वर्जन
पहली आनलाइन काउंसलिंग में संस्थान में 345 सीट भर चुकी हैं। विद्यार्थियों में इस बार दाखिले को लेकर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। वैसे तो सभी ब्रांच में विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं, लेकिन कंप्यूटर, सिविल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ज्यादा दाखिले हुए हैं। हरियाणा राज्य सहित बाहरी राज्यों के विद्यार्थी भी दाखिले को लेकर पहुंच रहे हैं। पहले भी बाहरी राज्यों से संस्थान में विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बची सीट के लिए दूसरी आनलाइन काउंसलिंग होगी। उसमें बाकी सीट को भरा जाएगा।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक, अंबाला शहर।