फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुद्वारा साध संगत को दिए 51 हजार रुपये

विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों को 51 हजार रुपये का चैक भेंट करते एचएसजीएमसी वरिष्ठ उपप्रधान स
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की ओर से छावनी स्थित गुरुद्वारा साध संगत पालम विहार को 51 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भेंट किया। सहायता राशि का यह चेक हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने गुरुद्वारा साध संगत पालम विहार की प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में लंगर हाल के निर्माण के लिए हरियाणा कमेटी से सहयोग के लिए अपील की गई थी। इसके आधार पर हरियाणा कमेटी की ओर से 51 हजार रुपये की सहायता राशि गुरुद्वारा साहिब को मुहैया करवाई गई है। सहायता राशि का चैक प्रबंधक कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह, सचिव सिमरनजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह, उप सचिव गुरमीत सिंह व कार्यकारिणी सदस्य गुरशरन सिंह को सौंपा गया है।
वरिष्ठ उपप्रधान ने बताया कि कमेटी की ओर से साल 2025 में आने वाली नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताब्दी गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब धमतान साहिब में मनाई जाएगी। शताब्दी को समर्पित विशाल गुरमत समागम करवाया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की पवित्र चरण छौह प्राप्त गुरुद्वारा धमतान साहिब जिला जींद में सुशोभित है और इसी ऐतिहासिक स्थल पर गुरु साहिब की शहीदी शताब्दी मनाई जाएगी। इसके लिए गुरुद्वारा साहिब में लंगर हाल बनाया जाएगा। इसकी कार सेवा हरियाणा कमेटी के सहयोग से संत बाबा अमरीक सिंह पटियाला वालों की ओर से शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस निर्माण के लिए सामग्री हरियाणा कमेटी की ओर से मुहैया करवाई जाएगी, जबकि इसे बनाकर तैयार करने की सेवा बाबा अमरीक सिंह की ओर से की जाएगी। इसके साथ ही काउंटर कड़ाहा प्रसाद और फसल के लिए शेड बनाया जाएगा। यही नहीं गुरुद्वारा साहिब के परिसर में इंटरलॉक टाइलें भी लगाने की परियोजना को हरि झंडी दी गई है।
उन्होंने बताया कि शताब्दी समागम से पूर्व इन सभी परियोजनाओं को मुकम्मल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश हित नए कमरे भी बनाए जाएंगे ताकि शताब्दी समागम में संगत को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें