फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार से निकाली 50 हजार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर के व्यस्त निकलसन रोड इलाके में कार के पास पैसे गिरने का झांसा देकर शातिर गिरोह ने गाड़ी के अंदर रखा पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी और दस्तावेज रखे हुए थे।
शिकायत के अनुसार, एचपीजीसीएल पंचकूला से रिटायर्ड अधिकारी प्रमोद कुमार कपिला (निवासी सदर थाना, कैंट) अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर निकलसन रोड स्थित सीए अजय मित्तल के कार्यालय के पास पहुंचे थे। प्रमोद कुमार किसी कार्यवश सीए के दफ्तर के अंदर चले गए, जबकि उनकी पत्नी कार के अंदर ही बैठी थीं। उनकी पत्नी ने अपना पर्स पैरों के पास रखा हुआ था। शाम करीब 6:10 बजे, तीन अज्ञात लड़के कार के पास आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से एक लड़के ने कार की खिड़की खटखटाकर महिला से कहा कि अभी जो साहब कार से उतरकर गए हैं, उनके पैसे नीचे गिर गए हैं। जैसे ही महिला ने नीचे की तरफ झुककर देखा, तो उसी शातिर लड़के ने कार की आगे वाली साइड की खिड़की खोलकर नीचे पैसे होने का दोबारा नाटक किया।
महिला का ध्यान भटकते ही उन अज्ञात लड़कों ने पलक झपकते ही गाड़ी के नीचे रखा पर्स चोरी कर लिया और भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें