अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में घायल बच्ची को लेकर पहुंची मां। संवाद
अंबाला। तोपखाना परेड क्षेत्र में मंगलवार रात नौ साल की बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया। बच्ची के चार दांत टूट गए और मुंह पर चोटें आईं। उसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बच्ची मिशित की मां मनीषा ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस की दो पालतू गाय आपस में लड़ रही थी। अचानक एक गाय ने मिशित को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय ने बच्ची को हवा में उछाला और पटक दिया। संवाद