फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भीड़ प्रबंधन के लिए 50 बस रिजर्व में रखीं

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड़ परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार पर भीड़ प्रबंधन के इंतजाम के लिए अधिकारियों ने रोडवेज की 50 बसों रिजर्व में रखा है। इसके यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन बसों को और भी बढ़ा दिया जाएगा।
चालकों और परिचालकों के साप्ताहिक अवकाश और आकस्मिक अवकाश को तत्काल प्रभाव से रद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाए। पिछले साल रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ को देखते हुए 24 अतिरिक्त बसों को संचालन किया गया था। इस बार रिजर्व में बसों की संख्या बढ़ाकर भीड़ का प्रबंधन करने की तैयारी है।
विज्ञापन

आज दोपहर 12 बजे से बहनों और बच्चों के लिए नि:शुल्क चलेंगी बसें : रक्षाबंधन त्योहार को लेकर रोडवेज की ओर से 36 घंटे के लिए महिलाओं और बच्चों के लिए नि:शुल्क बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें शुक्रवार दोपहर 12 बाहर बजे से लेकर कल शनिवार रात 12 बजे तक बहनों और बच्चों को उनके गंतव्य तक छोडे़ंगी, इसमें हरियाणा सहित चंडीगढ़ ओर दिल्ली मार्ग पर चलने वाली साधारण बसें शामिल रहेंगी, इसके लिए चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से परिवहन महानिदेशक की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा समेत दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर चलेंगी नि:शुल्क बसें : शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस त्योहार को लेकर हरियाणा सरकार की और से दो दिन तक रोडवेज की बसों को नि:शुल्क चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें