फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदक विजे​ता विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने खेल के मैदान में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। 59वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने रजत पदक हासिल किया है।
प्रतियोगिता के तहत हॉकी गर्ल्स कैटेगरी का आयोजन 16 से 18 सितंबर तक सिरसा में किया गया था। इस प्रतियोगिता में अंबाला जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए पुलिस डीएवी स्कूल की छात्राओं नव्या और साक्षी ने मैदान पर बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बल पर टीम ने फाइनल तक का सफर तय कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं, हॉकी बॉयज श्रेणी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर को रोहतक में आयोजित की गई। इस स्पर्धा में पुलिस डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों भविष्य, अरमान और सक्षम ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें