फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोहतक कार्यक्रम में जाएंगी 47 बसें, स्थानीय और लंबे रूट रहेंगे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में अंबाला से रोडवेज की 47 बसें जाएंगी। इन बसों के कार्यक्रम में जाने से स्थानीय बराड़ा, मुलाना, नारायणगढ़ और लंबे रूट पर जींद, कैथल व दिल्ली समेत अन्य रूट प्रभावित रहेंगे। इन रूटाें के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह कार्यक्रम शुक्रवार को रोहतक में आयोजित होना है।
विज्ञापन


अंबाला से रोडवेज की 47 बसें रोहतक और गोहाना भेजी जानी हैं। इसके बाद ये बस वहां से कार्यक्रम में जाएंगी। वीरवार शाम को शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप से 30 बसों को सब डिपो गोहाना के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह सात बजे सात बसों को सिटी बस वर्कशाप से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा सब डिपो नारायणगढ़ से भी 11 बसों को कार्यक्रम के लिए लगाया है।

शुक्रवार को दिल्ली, जींद, कैथल, पंजाब, हिमाचल समेत अन्य लंबे रूट प्रभावित रहेंगे। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह से ग्रामीण रूट बराड़ा, मुलाना, साहा, केसरी, लंगरछन्नी समेत मार्ग प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला से रोडवेज की 47 बसें जानी हैं। इसमें 30 बसों को सब डिपो गोहाना में भेज दिया गया है। इसके अलावा 17 बसें और कार्यक्रम में भेजी जाएंगी।
- बहादुर सिंह, डीआई, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें