फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पारा 40 के पार, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
प्रकृति की चित्रकारी---अंबाला छावनी के सैन्य क्षेत्र में दोपहर को सुनसान रोड से गुजरते लोग व
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उमसभरी गर्मी ने दिनभर बेहाल किया। गर्मी बढ़ने से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन

इस गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। मगर शुक्रवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान उत्तर पूर्वी हवा चलने की संभावना से बीच-बीच में हल्के बादल और हवा चल सकती है। 30 मई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें