फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोहड़ा में 19 बच्चों समेत 46 को डायरिया

विज्ञापन
रामचंद्र
विज्ञापन
अंबाला। मोहड़ा में दूषित पानी ने डायरिया की बीमारी को पूरे गांव में फैला दिया है। शनिवार को 46 लोगों में डायरिया के रोगी मिले। इनमें 19 बच्चे भी शामिल हैं। पिछले चार दिन में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर 257 लोगों को जांचा। इनमें से 179 में लोगों में डायरिया मिल चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को एक बार फिर से शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की ओपीडी की, जिसमें से 46 मरीज पेट से जुड़ी समस्या लेकर उनके पास आए। इसमें से 46 लोग संक्रमित मिले। जिनमें 19 बच्चे शामिल रहे। इसके बाद कुछ छह मरीजों की हालत को देखते हुए उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल उपचार के लिए भेजा है। हालांकि कुछ मरीज शिविर में दोबारा से भी उपचार लेने आ रहे हैं।
अधिकतर मरीजों में पेट दर्द, पेट में ऐंठन, दस्त और उल्टी की शिकायत थी। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को भी घरों में गंदा पानी आया। लगातार ट्यूबवेल चलने के बाद सुबह जाकर ठीक पानी आया। अभी तक पानी की लीकेज का स्थान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिल नहीं पा रहा है। इसके साथ पानी के सैंपल लेने का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन


नए कनेक्शन लगा रहे, नहीं मिल रही लीकेज

अभी तक जनस्वास्थ्य विभाग मोहड़ा की रविदास बस्ती में सभी पानी के कनेक्शनाें की जांच कर चुका है। जो कनेक्शन नाली के नजदीक से गुजर रहे हैं, उनका नया पाइप डाला जा रहा है। इसके बावजूद कहीं से अभी भी पेयजल की सप्लाई गंदा पानी खींच रही है। इसके कारण लोगों के घरों में गंदा पानी ही पहुंच रहा है। यह दिक्कत तब अधिक आती है जब पानी चलता है। वहीं ग्रामीणों को सांसद वरुण मुलाना ने भी बुलाया है। जहां रविवार को पूरी स्थिति बताएंगे।

लालकुर्ती बाजार और हरी नगर में भी गंदा पानी

अभी मोहड़ा में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया था कि लाल कुर्ती बाजार और हरी नगर में भी गंदे पानी की शिकायत आ गई। दोनों ही क्षेत्रों में लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। लाल कुर्ती बाजार स्थित पुलिस चौकी वाली लाइन में तो पिछले ढाई महीने से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोग पानी खरीदकर या फिर कैंटोनमेंट बोर्ड के नल से पानी भरकर अपना गुजारा चला रहे हैं। इसके अलावा लाल कुर्ती चौकी के मुलाजिम भी अपने क्वार्टर से कैंपर में लाए पानी से गुजारा कर रहे हैं। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा इस क्षेत्र से तीन पानी पानी के सैंपल भर चुका है फिर भी पानी साफ नहीं आ रहा। वहीं बीडी फ्लोर मिल स्थित हरी नगर में पिछले एक सप्ताह से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है।
एक्सईएन ने कराई पानी की जांच
मोहड़ा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह ने जल व्यवस्था का जायजा लिया। विभागीय टीम यहां गलियों में घूम कर लीकेज व कनेक्शन की मरम्मत का कार्य देखा। कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह ने लोगों के घरों में अपने सामने पानी के सैंपल भरवाए और पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच करवाई। जितने भी घरों में क्लोरीन की मात्रा की जांच की सभी में उचित मात्रा में क्लोरीन प्राप्त हुई।


फोटो: 19

बाजार से खरीद रहे पानी

रामचंद्र ने बताया कि वह करियाना की दुकान चलाते हैं, बाजार में आ रहे गंदे पानी के कारण वह बाजार से पानी खरीदकर गुजारा चला रहे हैं।

फोटो: 20

दो बार सैंपल भरने के बाद भी साफ नहीं हुआ पानी

पूर्व पार्षद नवीन यादव बताते हैं कि ढाई महीने हो गए हैं गंदा पानी आते हुए। दो बार जनस्वास्थ्य विभाग से कर्मचारी आए थे। सैंपल भी लेकर गए लेकिन पानी अब तक साफ नहीं हुआ।

फोटो: 21
आधे घंटे तक चलानी पड़ रही मोटर
हरी नगर निवासी सरिता ने बताया कि एक सप्ताह का समय बीत गया है। गंदा और बदबूदार पानी को आते हुए। सुबह और शाम को आधे घंटे तक मोटर को चलाकर रखना पड़ता है तब साफ पानी साफ आता है।
फोटो: 22
गरम करके पी रहे पानी
दीपा सूदन ने बताया कि वह हरी नगर में रहती हैं कई बार घर में आ रहे पानी का रंग पीला होता है। इसके साथ ही पानी बदबूदार है। घर में पानी गरम कर पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्जन....

पहले गंदे पानी की शिकायत आई थी जिसे ठीक करवा दिया गया था। कल दोबारा से कर्मचारी को भेजकर पानी की समस्या को चैक करवाया जाएगा।

बलिंदर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी

रामचंद्र

रामचंद्र

रामचंद्र

रामचंद्र

रामचंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें