फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मांगों के समर्थन में 450 सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। संघ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम अंबाला के लगभग 450 सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा और शोषण के खिलाफ विरोध किया। कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो पूरे जिले के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

ठेका प्रथा और शोषण का आरोप: कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे प्रधान शंकर पामा, ललित टानक और प्रवीण ने बताया कि नगर निगम ने 15 वार्डों में सफाई का ठेका दिया है, जिसमें अनुभवहीन लोगों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कर्मचारी पिछले 20 वर्षों से शहर में सेवा दे रहे हैं, उन्हें शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजकर उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार ने पहले आश्वासन दिया था कि सफाई कार्य ठेके पर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें