फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिवाली पर 42 लोगों को मिले पटाखों से जख्म

Wed, 22 Oct 2025 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पटाखे के पीछे का गटक लगने पर बाजू में हुआ गहरा घायल दिखताा हुआ युवक: संवाद - फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा
विज्ञापन
अंबाला। दिवाली की रात पटाखे जलाते समय जिले में करीब 42 लोग झुलस गए। इनमें महिलाओं से लेकर युवतियों, युवक व बच्चे आदि शामिल रहे। सिटी में 31 तो कैंट में 11 लोगों को पटाखे जख्म दे गए। किसी के हाथ, पैर व चेहरा जल गया तो अचानक बम में धमका होने पर किसी की आंख में बारूद आ गया।
विज्ञापन

खुशियां दर्द में बदल गई। आनन-फानन में घायलों को कैंट व सिटी में नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली। सभी घायलों को दवा व इंजेक्शन लगाने के बाद नेत्र व ईएनटी, सर्जन की ओपीडी में आकर दिखाने के लिए बोला गया।
प्रशासन की तरफ से बाजारों में ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति दी गई थी। बावजूद इसके धड़ल्ले से अन्य पटाखों की भी खूब बिक्री हुई। यही कारण था कि यह पटाखे लोगों के लिए काफी घातक भी बने। इस तरह से छोटे पटाखों में अनार निकलने की जगह धमकाने होने पर लोग भी सहम गए और झुलस गए।
विज्ञापन

कैंट के 11 वर्षीय युवांश ने बताया कि फिरकरी के ऊपर वह उछल रहा था कि अचानक उसमें धमका हो गया। जबकि कभी धमका नहीं होता। इसी तरह से कोमल ने बताया कि वह सामान्य अनार लेकर आए थे। जलाने के बाद पास खड़े हो गए तो उसमें धमका हो गया, जो कभी सोचा भी नहीं था।
नन्हेड़ा में बाइक से भिड़ंत के बाद दंपती चोटिल, पत्नी के सिर पर आए 40 टांके : कैंट के नन्हेड़ा में दिवाली के मौके पर बाजार से वापस घर आते समय दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नन्हेड़ा निवासी अरुण व उनकी पत्नी राखी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में राखी के सिर का सारा मांस कटकर लटक गया था। पहले तो डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। बाद में चंडीगढ़ से बिना उपचार के ही उन्हें दोबारा महज सीसीटीवी स्कैन की रिपोर्ट सही बताकर वापस भेज दिया। अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लौटने पर डॉक्टर ने सिर पर 40 टांके लगाकर मांस को दोबारा जोड़ा। इलाका पुलिस ने अस्पताल की चौकी से रुक्का मिलने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें