राहगीरी में पंजाबी भांगड़ा और हरियाणवी गीतों में की मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सेंट्रल जेल के नजदीक हर्बल पार्क में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जुंबा खेल, पंजाबी भांगड़ा व हरियाणवी गीतों पर नृत्य करते हुए मस्ती की। इस मौके पर भारतीय योग संस्थान की ओर से लोगों को योग की विभिन्न क्रियाओं की महत्ता के बारे में जानकारी दी।
एसपी अशोक कुमार ने लोगों को स्वयं सुरक्षित रहें और सभी सुरक्षित रहें का नारा दिया। वहीं लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एनएचएस जिम के सदस्यों को एक्सरसाइज की बेहतर प्रस्तुति देने पर व टैंकों ग्रुप द्वारा व अन्य गतिविधियों की प्रस्तुति देने वाले स्कूली विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर के छात्रों ने भी राहगीरी में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया तथा देशभक्ति के गीतों से लोगों में देश प्रेम की भावना को उजागर की। एसपी ने बच्चों को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र मोहन ने बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा शिक्षिका उषा कौशिक तथा धीरज वालिया ने सहयोग किया। इस अवसर पर एसडीएम अंबाला छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, नगराधीश सुशील कुमार, डीएसपी अजीत कुमार, डीएसपी ट्रैफिक मदन लाल, एसएचओ महिला थाना सुनीता, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मुनीश कुमार, एसएचओ बलदेव नगर रजनीश यादव, अजैब सिंह, मेहर चंद व अन्य मौजूद रहे।