फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेजकर्मियों ने महाप्रबंधक पर वादे से मुकरने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का अनिश्चितकालीन धरना 49वें दिन भी जारी रहा, जिसकी अध्यक्षता रमेश श्योकंद व संचालन महावीर पाई ने किया। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक रोडवेज के बुलावे पर जिला कमेटी व राज्य कमेटी बातचीत करने के लिए गई जिसमें जिला प्रधान रामगोपाल के नेतृत्व में राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, राज्य महासचिव सरबत सिंह पुनिया, राज्य उप महासचिव जसबीर सिंह, राज्य सचिव सतपाल राणा, राज्य उपप्रधान सुमेर सिवाच, जिला सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सचिव सुरेन्द्र राणा शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला प्रधान रामगोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा की 9 अगस्त को महाप्रबंधक द्वारा जिला कमेटी को आश्वासन किया था कि यूनियन के साथ बातचीत करके मांग मुद्दों का समाधान किया जाएगा व कर्मचारियों व नेताओं पर की गई सभी उत्पीड़न कार्रवाई वापस की जाएगी, लेकिन सोमवार को महाप्रबंधक के बुलावे पर राज्य कमेटी व जिला कमेटी बातचीत के लिए पहुंचे तो महाप्रबंधक अपने किए गए वादे से मुकर गई। राज्य कमेटी ने महाप्रबंधक को चेतावनी दी की यदि कर्मचारियों के ऊपर किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें