फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं चाय पीने के लिए आया हूं, मांग पत्र लेने नहीं : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैं चाय पीने आया हूं, मांगपत्र लेने नहीं : सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर/साहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार की सुबह अंबाला के तीन गांवों पतरेहड़ी, मग्घरपुरा और साहा में कार्यकर्ताओं के घर चाय पीने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम न तो ज्यादा देर तक कहीं रुके और न ही मीडिया को अंदर जाने की अनुमति दी गई। कार्यकर्ताओं के घर पर पहुंचने के सवाल पर सीएम ने कहा कि इनसे मिलना जुलना मेरा काम है और ये लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। साढ़े तीन साल का समय चंडीगढ़ को दिया और अब वे लोगों से सीधा वार्तालाप कर रहे हैं। हालांकि शहजादपुर के मग्घरपुरा गांव में कुछ लोगों ने मांग पत्र देना चाहा तो उन्होंने कहा कि आज मैं चाय पीने के लिए आया हूं, मांगपत्र लेने नहीं।
विज्ञापन

साहा में मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार को साढ़े तीन साल हो चुके हैं। विकास के काम सही तरीके से चल रहे हैं। अब वे बाकी का समय जनता से संपर्क करने का कार्यक्रम लेकर चल रहे हैं। इसी कड़ी में वे कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरवार को वह 18 कार्यकर्ताओं के घर चाय पीने जाएंगे। उन्होंने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत की वृद्धि पर कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा पीएम ने पूरा किया है। वह उनका हरियाणा सरकार की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। वहीं इस अवसर पर मग्घरपुरा में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के साथ कार्यकर्ताओं के घर चाय कार्य क्रम में नहीं जाने के बारे में जब मंत्री अनिल विज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनका पहले से ही कार्यक्रम कहीं और तय था जिसकी वजह से से नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें