फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल नंबर रोकने पर डीसी से की विद्यार्थियों ने शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने डीसी से की रोल नंबर रोकने की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा।
मुलाना स्थित गुरुनानक इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के रोल नंबर रोके जाने पर विद्यार्थियों ने डीसी को शिकायत सौंपी है। इसके बाद एडीसी कार्यालय से कॉलेज डीन से संपर्क किया गया तो डीन ने कॉलेज आकर रोल नंबर ले जाने की बात कही। वहीं जब अगले दिन विद्यार्थी कॉलेज गए तो रोल नंबर देने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

बराड़ा निवासी संदीप कुमार, अमित कुमार और शुभम ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। वह मुलाना के गुरुनानक कॉलेज में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि वह स्कॉलरशिप लेकर पढ़ते रहे लेकिन इस बार कुछ कारणों के चलते स्कॉलरशिप में देरी हो गई। उनकी अब परीक्षाएं चल रही है, मगर कालेज प्रबंधन द्वारा उन्हें रोल नंबर देने से इंकार किया जा रहा है। कई बार कालेज डीन से बात की गई लेकिन उन्होंने रोल नंबर देने से साफ मना कर दिया। विद्यार्थियों ने मांग की है कि उन्हें अविलंब रोल नंबर जारी किए जाएं जिससे उन्हें राहत मिल सके। वहीं कॉलेज के डीन सचिन चावला ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कॉलेज विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं दे रहा है। उनके भविष्य को देखते हुए रोल नंबर अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें