अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने मंगलवार गुरू तेग बहादुर हाई स्कूल नन्यौला में नवनिर्मित पांच स्कूल कमरों के खंड का उद्घाटन किया। इन कमरों के निर्माण के लिए सांसद रतनलाल कटारिया ने सांसद विकास निधि कोष से पांच लाख रुपये का अनुदान दिया गया था। विधायक ने स्कूल प्रबंधन की मांग पर आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से अनुरोध करके इस विद्यालय के लिए पांच लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत करवाएंगे।
विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ विशेष वर्ग के बच्चों को पुस्तकें, वर्दी, छात्रवृत्ति तथा मिड डे मिल जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालय में वर्चुअल इंटरेक्टिव कक्षा रूम की सुविधा उपलब्ध है जिसमें नन्यौला के साथ-साथ आस पास के राजकीय विद्यालयों के बच्चे ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के लोगों के सहयोग से घरेलू बिजली आपूर्ति 18 घंटे प्रतिदिन करवाई गई है और मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त तक जिले के प्रत्येक गांव में शहरों की तर्ज पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। विधायक ने विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह, पूर्व सरपंच वजीद सिंह, प्रिंसिपल गुलजार खान, उप प्रधान जोगिंद्र मोहन, मैनेजर मनमोहन सिंह, संजय गोयल, इंद्रजीत सिंह कंडा, दलविंद्र सिंह, साहेब गुप्ता, अर्पित अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष गुरचरण सिंह, सद्दाम हुसैन, परमजीत सिंह पमा, कपिल वर्मा, नितिन संत, रिंकल, जतिन, श्यामसुंदर, संदीप कुमार, गौरव, अर्जुन शर्मा, राहुल हांडा सहित अन्य व्यक्ति मौजूद थे।