फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म करवाने की तिथि समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म जमा करवाने का सिलसिला आखिरकार मंगलवार को थम गया। जनता को अब आवास हेतु सरकार से मिलने वाली सहायता की उम्मीद है ताकि वह अपने कच्चे आवास को पूरा कर सके और पक्की छत का निर्माण कर सके। दरअसल, निगम कार्यालयों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि थी। कार्यालय खुलने से पहले ही जनता कार्यालयों के बाहर जमा होनी शुरू हो गई थी और खुलते ही फार्म जमा करवाने के लिए लाइनों में लगकर फार्म जमा करवा रहे थे।
विज्ञापन


अंतिम दिन भी घंटो जमीन पर बैठी रही जनता
फार्म जमा करवाने की अंतिम दिन होने के बावजूद भी विभाग द्वारा काउंटरों की संख्या में कोई इजाफा नहीं किया गया। जनता की भीड़ आत्याधिक होने के कारण कैंट कार्यालय के सीनियर डिप्टी मेयर कार्यालय के बाहर ही महिलाएं थक हारकर जमीन पर बैठ गई। हालात ऐसे थे कि महिलाएं धूप व गर्मी के अंदर ही जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। फार्म को लेकर महिलाओं के बीच तीखी बहस भी हुई। जिसके बाद प्राइवेट एजेंसी संचालकों ने समस्त महिलाओं के एक बार फार्म लेकर कार्यालय के बाहर ही बैठा दिया और नंबर आने पर स्वयं ही आवाज लगाकर स्थिति पर काबू पाया। फार्म जमा करवाने पहुंची शिमला देवी, राजरानी, सुनैना देवी, भगवती का कहना है कि विभाग को चाहिए कि वह काउंटर बढ़ाएं या फिर जनता के लिए कम से कम बैठने की तो व्यवस्था करें। ताकि जमीन की जगह बेंचो पर बैठकर तो अपनी भारी का इंतजार किया जा सके।

योजना की तिथि बढ़ाने की उम्मीद में जनता
आवास योजना के तहत जो जनता काफी अपने फार्म नहीं भर सकें है, उनमें अभी तक योजना के फार्म जमा करवाने की तिथि को आगे बढ़ाने को लेकर उम्मीद बनी हुई है कि वह अपने फार्म जमा करवा सके। उधर, फार्म जमा करवाने को लेकर देरशाम तक कार्यालय में लोगों की भीड़ रही। जबकि विभाग प्राइवेट एजेंसी के करिंदो के अनुसार फिलहाल फार्म की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर कोई फरमान नहीं पहुंचा है, अगर कोई निर्देश आते है तो फार्म जमा हो सकते है।
विज्ञापन

हाईकमान के कोई निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म जमा करवाने की तिथि समाप्त हो चुकी है, फिलहाल तिथि को आगे बढ़ाने के लिए कोई हाईकमान से कोई निर्देश नहीं है, जल्द ही फार्म को लेकर निगम सर्वे शुरू करवाएगा, जरूरत के अनुसार ही जनता को सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन

सतेंद्र दुहन, कमिश्नर, नगर निगम अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें