रोटरी अंबाला कैंसर सामान्य अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू
अंबाला कैंट। प्रदेश के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के निर्माण में सामाजिक संस्थाओं का रोल अहम है। सामाजिक विकास और देश के विकास में इनके योगदान को कभी अलग करके नहीं देखा जा सकता।
वे रविवार को अंबाला कैंट स्थित रोटरी कैंसर एवं सामान्य अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की शुरुआती अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले रोटरी क्लब के चेयरमैन डॉ. जयदेव व अन्य ने मंत्री विज का स्वागत किया। विज ने कहा कि पीपी मोड पर जिला स्तर पर एमआरआई की सुविधा के लिए भी विशेष स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 662 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द की जाएगी। इसमें रोडियोलॉजिस्ट डॉक्टर भी होंगे। डॉ. जयदेव ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है, वह भी मरीजों को पीजीआई व सीजीएचएस की तर्ज पर बहुत ही कम दर पर यहां पर यह सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. जयदेव, प्रधान शुभ आदेश मित्तल, वाइस चेयरमैन वाईपी दास, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रमन अनेजा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कार्तिक मित्तल, डॉ. विजय बंसल, मंडल प्रधान जसबीर जस्सी, मंडल प्रधान अनुभव अग्रवाल, ललित चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ. अनिल दत्ता, सतपाल ढल, सुरेंद्र बिंद्रा, पुनीत सरपाल, डॉ. विनय मल्होत्रा, एनके जैन आदि मौजूद रहे।