फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जींद समारोह में अंबाला से गई रोडवेज की 40 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जींद में हुए राज्य स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में अंबाला से हरियाणा रोडवेज की 40 बसें भेजी गई। जिसमें छह बस सब डिपो नारायणगढ़ और 34 बस अंबाला डिपो की हैं।
विज्ञापन

इस कारण लोकल रूट पूरी तरह से प्रभावित हो गए। जगौली, निहारसी, बराड़ा, सढौरा, कंबासी, कालका, जींद, कैथल, उचाना ,उगलाना की बसें बंद रहीं। वहीं, कुछ लंबे रूट दिल्ली और पटियाला ऐसे थे। जिन रूटों से एक या दो बसों को रोककर जींद भेजा गया। इन बसों के न होने से अंबाला छावनी, अंबाला शहर और नारायणगढ़ बस अड्डे पर यात्रियों को एक से दो घंटे तक बसों की इंतजार करनी पड़ी।
एक घंटे से पटियाला की नहीं आई बस
पटियाला निवासी सोमनाथ ने बताया कि अंबाला में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा हूं। अंबाला छावनी बस अड्डे पर पिछले एक घंटे से अन्य यात्रियों की तरह पटियाला की बस की इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे से नहीं आई नाभा की बस
पंजाब के नाभा निवासी रानी ने बताया कि वह बच्चों के साथ कलरहेड़ी में अपने घर आई थी। अब वह वापस घर जा रही है लेकिन डेढ़ घंटे से भी ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन नाभा की बस नहीं आई है।
कालका की बस का करना पड़ रही इंतजार
अंबाला छावनी निवासी बबली ने बताया कि उसे अपने निजी काम से कालका जाना है। लेकिन पिछले काफी समय से कालका की बस नहीं आई है। पूछताछ केंद्र पर पता किया तो उन्होंने बताया कि बस आने वाली है, लेकिन बस है कि अभी तक नहीं आई है।
कैथल की बस की कर रहा इंतजार
पप्पू कुमार ने बताया कि वह लखनऊ से आया है और उसे कैथल जाना है लेकिन यहां पर कैथल जाने वाली बस नहीं आई है। उसे काफी देर हो गई है, बस की इंतजार करते हुए।
वर्जन........
जींद में हुए राज्य स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में अंबाला डिपो से 40 बसें भेजी गई थी। जिसके कारण लोकल और लंबे रूट की बसें बंद रही, वहीं कुछ रूट से एक दो बसों को भी रोका गया था
विज्ञापन

कृष्ण, संस्थान प्रबंधक, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें