फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी कोरोना ने ली जान फिर 40 नए केस आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना ने जिले में एक बार फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना ने बुजुर्ग की जान ली है। शनिवार को चौड़मस्तपुर के डिफेंस कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत हुई है। 40 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी जिले में मिले हैं। इसमें तीन छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को एक महिला शिक्षक की कोरोना ने जान ली थी। अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12 हजार 400 हो गया है। राहत की बात यह है कि 17 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हुए हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 11 हजार 990 हो गई है। इस समय 260 मरीजों का इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक कोरोना के कारण 150 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, शनिवार को जिस बुजुर्ग की मृत्यु हुई है उसे किडनी और हाईपरटेंशन की बीमारी थी। जो संक्रमित मिले हैं उनमें 1 धनाना, 1 रूपोमाजरा, 2 दयालबाग अंबाला कैंट, 1 बलदेव नगर, 1 शहजादपुर, 1 वार्ड नंबर 1 नारायणगढ़, 1 सोनिया कॉलोनी, 1 प्रेम नगर, 2 सेक्टर 9, अंबाला सिटी और अन्य जगहों से संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से मंजीसाहिब गुरुद्वारा में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। जहां पर 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें