अंबाला सिटी। डेहा कॉलोनी में रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। भारी संख्या में पुलिस के जवानों ने घरों व गली में खड़े दोपहिया वाहनों को भी जांचा। अभियान के दौरान चार वाहन संदिग्ध मिले।
जब मालिक से वाहन के दस्तावेज चेक करवाने के लिए कहा तो पास नहीं थे। ऐसे में चारों वाहनों को जब्त कर लिया। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कॉलोनी के चप्पे-चप्पे को खंगाला।
पुराने तस्करों के रिकॉर्ड खंगाले :
पुलिस की पैनी नजर उन पुराने आरोपियों पर रही जो नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। टीम ने उनके ठिकानों पर दबिश दी और उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की। सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जब्त किए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के जरिए इनके असली मालिकों का पता लगा रही है।