फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर पलटी पिकअप बड़ा सड़क हादसा बचा

विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर शास्त्री कॉलोनी के पास हाईवे पर पलटी महिंद्रा पिकअप को क्रेन के जरिये हट
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा बच गया।
विज्ञापन

लुधियाना से कपड़ों की खेप लेकर दिल्ली की ओर जा रही एक महिंद्रा पिकअप का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय चालक बाल-बाल बच गया। पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के जरिये पिकअप को हटवाकर हाईवे का यातायात दुरुस्त करवाया। गाड़ी के चालक सौरभ ने बताया कि पिकअप की रफ्तार मध्यम थी लेकिन टायर फटने के बाद वह नियंत्रण खो बैठा था। इस बीच करीब आधे घंटे तक हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। संवाद

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर शास्त्री कॉलोनी के पास हाईवे पर पलटी महिंद्रा पिकअप को क्रेन के जरिये हट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें